{"_id":"59c94df04f1c1bcf538b463c","slug":"accident-in-pachin-sarira-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के पचामा गांव में रविवार की रात करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। रात वह घर पर लगे समबर्सिबल पर पानी लेने के लिए गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करंट से हुई अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पचामा निवासी ज्ञान सिंह (45) पुत्र रामसरन सिंह किसान था। पत्नी की मौत के बाद वह घर में अकेला रहता था। इकलौती बेटी ननिहाल में रहती थी। बताया जा रहा है कि आधी रात वह घर पर लगे समबर्सिबल पर पानी लेने के लिए गया था। जिससे वह करंट की जद में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुन आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।