{"_id":"57dc44694f1c1bd949d48ce1","slug":"accident-in-maheva-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत
काौश्ााम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर चौराहे के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइकसवार रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।
बताया जाता है कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां के रहने वाले शिवमूरत मिश्रा (45) पुत्र शिव चरण लीडर रोड इलाहाबाद के रोडवेज बस के चालक थे। शुक्रवार शाम को वह लीडर रोड से बस लेकर रवाना हुए। करीब साढ़े आठ बजे बस महेवाघाट बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद शिवमूरत थाने से अपनी बाइके लेकर सरसवां रवाना हो गए। इसी बीच थाने से करीब ढाई किलोमीटर दूर बैरागीपुर चौराहे के पास पहुंचे। इस दरम्यान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवमूरत की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। बताते हैं कि शिवमूरत सुबह थाने में ही बाइक खड़ी करके बस इलाहाबाद ले जाते थे।