{"_id":"5b5b6cde4f1c1b4f748b73b7","slug":"accident-in-kundravi-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पइंसा क्षेत्र के कुंड्रावी गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कुंड्रावी निवासी संजय (20) पुत्र सुरेश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था। शुक्रवार सुबह वह शौच करने खेत गया था।
इस दौरान तालाब में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। हादसा देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही उसकी सांस थम चुकी थी। हादसे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।