फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौशाम्बी में बड़ा हादसा : कांवड़ियों से भरी पिकअप खडे़ कंटेनर से भिड़ी, महिला सहित 3 की मौत, सीएम ने जताया दुख

Fri, 16 Aug 2024 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 11:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जिले से तकरीबन 21 कांवड़ियों का जत्था पिकअप पर सवार होकर हफ्ते भर पहले अयोध्या-मथुरा के लिए निकला था। वृंदावन दर्शन करके वापस घर लौटते समय शुक्रवार सुबह 5.30 बजे सैनी कोतवाली के गुलामीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया। 

विज्ञापन
accident in Kaushambi: Pickup loaded with Kanwadis collides with parked container, 3 including woman killed
हादसे के बाद घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

नेशनल हाईवे-2 सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के पास शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरी पिकअप आगे खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख एक कांवड़िए को एसआरएन रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर डीएम मधुसूदन हुलगी, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अफसरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।













छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जिले से तकरीबन 21 कांवड़ियों का जत्था पिकअप पर सवार होकर हफ्ते भर पहले अयोध्या-मथुरा के लिए निकला था। वृंदावन दर्शन करके वापस घर लौटते समय शुक्रवार सुबह 5.30 बजे सैनी कोतवाली के गुलामीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला।

accident in Kaushambi: Pickup loaded with Kanwadis collides with parked container, 3 including woman killed
हादसे के बाद पिकप के परखचे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला।

भीषण सड़क दुर्घटना में आरती देवी (58), मुन्नी पाल 65) और फेकू (67) समेत तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। शेष 18 घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचीसी सिराथू में भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए। सात मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अफसरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

accident in Kaushambi: Pickup loaded with Kanwadis collides with parked container, 3 including woman killed
हादसे में घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : अमर उजाला।

घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
accident in Kaushambi: Pickup loaded with Kanwadis collides with parked container, 3 including woman killed
एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला।

हादसे के बाद एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। 

विज्ञापन
accident in Kaushambi: Pickup loaded with Kanwadis collides with parked container, 3 including woman killed
अस्पताल में भर्ती घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

गंभीर रूप से घायल कई कांवड़ियों को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed