फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in gauspooe kathula gaon

कौशाम्बी में गड्ढे में डूबकर बालक की मौत

Sat, 26 May 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 26 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी थाने के गौसपुर कटहुला गांव में गुरुवार की शाम सरकारी हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गौसपुर कटहुला निवासी राजू खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। गुरुवार को वह किसी काम से इलाहाबाद गया था। शाम को घर लौटने पर तीन बेटों में सबसे छोटा अंश (7) पिता से लिपटकर टॉफी की जिद करने लगा। इस पर राजू ने उसे पांच रुपये देकर मोहल्ले की दुकान से टॉफी लाने के लिए भेज दिया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने को परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद घर के समीप ही सरकारी हैंडपंप के लिए खोदे गए गड्ढे में उसकी चप्पल उतराती दिखी। लोगों ने नीचे उतर कर देखा तो अंदर अंश की लाश मिली। शव देखते ही परिजन बिलखने लगे। शुक्रवार की सुबह घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed