{"_id":"57853acd4f1c1b0e7913e46d","slug":"accident-in-dhanpara","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी बीच युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव निवासी शिव कुमार (35) पुत्र छेदी लाल किसान था। उसने अपने खेतोें मूंग बो रखी थी। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह वह लोहे के तसले में गोबर की खाद लेकर खेत जा रहा था। इसी दौरान खेतों के ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज विद्युत तार की चपेट में तसला आ गया। इससे युवक करंट की चपेट में आने से तड़पकर गिर पड़ा। शोर पर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
बताया जाता है कि इसी बीच युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के ढीले तार से कई बार बिजली विभाग को अवगत कराया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।