फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in auto and dumper, seven injured

कोहरे में ऑटो को टक्कर मारने के बाद पलटा डंपर, सात घायल

Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Thu, 21 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में कोखराज के परसरा गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ऑटो में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर ड्राइवरों ने ऑटो ड्राइवर को एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोखराज के परसरा गांव का उमेश पुत्र जगमोहन पाल ऑटो ड्राइवरी करता है। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह भी वह करारी से सवारियों को बिठाकर भरवारी जा रहा था। रास्ते में परसरा गांव के समीप पीछे से आ रहे दूसरे ऑटो ने ओवरटेक कर दिया। इसी दौरान घने कोहरे में सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ऑटो में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। इमरजेंसी वाहन को सूचना देने के साथ ही लोगों ने सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो चालक उमेश कुमार, नेवारी निवासी छात्र सुनील कुमार पुत्र रामभवन, दरियापुर मझियावां गांव का सुखलाल पुत्र कुंअर, गुवारा की राधा देवी पुत्री धरमराज, शिखा पुत्री ईश्वरचंद्र केसरवानी, पवांरा निवासी आलोक पुत्र रावेंद्र कुमार तथा परसरा गांव के कल्लू पुत्र रमेश चंद्र समेत सभी सात लोग घायल हो गए। आननफानन सभी को इमरजेंसी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से उमेश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उधर, हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed