{"_id":"5afc83e04f1c1bdf408b5d7d","slug":"accident-in-alipurjita-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया बालक तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया बालक तालाब में डूबा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव का एक बालक बुधवार सुबह नहाते वक्त तालाब में डूब गया। घंटे भर बाद उसकी लाश मिली। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
अलीपुरजीता निवासी शनि (10) पुत्र ऊदल कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार सुबह वह साथियों के साथ नहाने के लिए गांव स्थित तालाब गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। यह देख साथ रहे बच्चे शोर मचाने लगे। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शनि का शव बाहर निकाला। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसलिए पंचनामा कर लाश उनके हवाले कर दी गई।