{"_id":"0808a05a5210a0c4de4ca15fbd464337","slug":"accident-hindi-news-301","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने युवक को रौंदा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने युवक को रौंदा, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान खरीदने चायल बाजार गया मीरापुर गांव का युवक मार्ग दुर्घटना में गंभीररूप से घायल हो गया। उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया था। गंभीररूप से घायल युवक को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। उधर, दुर्घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग निकला। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी अनिल कुमार की गांव के समीप किराने की दुकान है। सोमवार की दोपहर वह दुकान के लिए सामान खरीदनेे के लिए चायल बाजार गया था। सामान खरीदने के बाद वह सड़क किनारे खड़ा था।
तभी पुरामुफ्ती की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे युवक रौंदते हुए बोलेरो निकल गई। बोलेरो की चपेट में आने से वह गंभीररूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग जमा हो गए। कस्बाईयों ने बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भाग निकला। उधर, लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हादसे की जानकारी घरवालों के साथ पुलिस को दी। वहीं पीएचसी चायल में उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया।