फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident at lehadri pul

45 घंटे बाद गंगा में मिली युवक की लाश

Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
कड़ा। उफनाई गंगा में समाए बउवा की बुधवार शाम मानिकपुर के सामने राजघाट के पास लाश मिली। यह सफलता सैनी कोतवाल की अगुवाई में जल पुलिस और पीएसी की टीम को करीब 45 घंटे के सर्च ऑपरेशन में मिली। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के ईशी का पुरवा निवासी बउवा पुत्र आनंद कुमार मौर्या अपने चाचा अवधेश कुमार के साथ तीन सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने भक्तिधाम मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रहा था। लेहदरी पुल पर सामने से आ रही बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार बउवा छिटक कर गंगा में समा गया। जबकि साथ रहे चाचा घायल हो गए थे। कोतवाल राकेश तिवारी ने गंगा में डूबे युवक की तलाश कराई, लेकिन रात होने के कारण पता नहीं चल सका था। मंगलवार को स्थानीय गोताखारों व पीएसी, जल पुलिस के साथ दिन भर गंगा में खोजा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को फिर सुबह से ही कोतवाल राकेश तिवारी टीम के साथ गंगा घाट पहुंच गए। लेहदरी पुल से गंगा के दोनों किनारों में आठ किमी के दायरे में चप्पा-चप्पा छाना गया। कुबरी, हनुमान, वृंदावन आदि घाटों के इर्द-गिर्द नालों में युवक की तलाश की गई। इसी बीच शाम चार बजे के आसपास प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर के पास राजघाट पर जल पुलिस ने बउवा का शव बरामद किया। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घाट पहुंच गए। क्षेत्रीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed