फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Abha IDs have been created for over 11 lakh people.

Kaushambi News: 11 लाख से अधिक लोगों की बनी आभा आईडी

Sat, 14 Feb 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Abha IDs have been created for over 11 lakh people.
मुख्यालय ​स्थित मुख्य चिकित्सा​ अधिकारी कार्यालय।   संवाद
डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में आभा आईडी बनाने का अभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जिले की कुल 14,69,625 आबादी में से अब तक 1,112,434 लोगों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इसे बड़ी सफलता मान रहा है।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले शासन की ओर से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ओर से आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) की शुरुआत की गई थी। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना है, ताकि इलाज के दौरान उन्हें पुरानी पर्चियां या जांच रिपोर्ट साथ लेकर न चलना पड़े।
विज्ञापन

किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में चिकित्सक मरीज के बीते दिन हुए इलाज और जांच रिपोर्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सकेगी। सीएमओ का कहना है कि डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आभा आईडी भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं की आधारशिला साबित होगी और मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मददगार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ब्लॉकवार बनाई गई आभा आईडी
-------
ब्लॉक लक्ष्य पूरा हुआ लक्ष्य
मुख्यालय 19314 8110
चायल 102030 79870
नेवादा 187379 151728
मूरतगंज 184145 144046
मंझनपुर 182989 136303
सरसवां 160922 119986
कड़ा 194095 148370
कनैली 169199 126285
सिराथू 269552 197736
कुल 14,69,625 1,112,434
---------

:: जिले में आभा आईडी बनाने का अभियान तेज गति से चल रहा है। अब तक 75 फीसदी लक्ष्य पूरा हो चुका है। बचे लोगों की भी आईडी बनाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। फरवरी माह के अंत तक 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने का प्रयास है। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed