फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   aarif

आरिफ के शतक से हारा रिजवी कालेज

Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
aarif
other
डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज में रिजवी कप क्रिकेट मैच का बुधवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में एनसीआर झांसी की टीम ने अपना जलवा दिखाते हुए रिजवी कालेज को नौ विकेट से हराया। रनों का पीछा करने उतरी झांसी के सलामी बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोंका और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


   रिजवी डिग्री कालेज के ग्राउंड में पहला मैच रिजवी कालेज व एनसीआर झांसी के बीच हुआ। टॉस जीत कर रिजवी कालेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज पी मिश्र ने 70 व यादवेंद्र यादव ने 42 रन बनाएं। सलामी बल्लेबाजों की यह जोड़ी खतरनाक होती दिख रही थी, इसी बीच यादवेंद्र यादव का विकेट गिरा। ऋषभ मिश्र ने 25 रन बनाए। रिजवी कालेज ने 32 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी झांसी के सलामी बल्लेबाज मो. आरिफ और जाहिद ने रिजवी कालेज के गेंदबाजों की जमकर धज्जी उड़ाई।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मो. आरिफ ने शानदार सैकड़ा जमाया। आरिफ 108 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पुष्कर अग्रवाल ने कमान संभाली। पुष्कर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए। झांसी की टीम ने 28 ओवर दो गेंद में एक विकेट खोकर 197 रन बनाकर जीत हासिल की। मैच से पहले एएच रिजवी डिग्री कालेज के प्राचार्य आईए आजमी ने मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed