फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Aadhaar number will be able to connect with Ration Card at the JanSewa Center

सहज जनसेवा केंद्र पर राशन कार्ड से जोड़ सकेंगे आधार नंबर

Mon, 27 May 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 27 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar number will be able to connect with Ration Card at the JanSewa Center
आधार
मंझनपुर। राशन कार्ड को अब आधार नंबर से जोड़ने के लिए उपभोक्ताओं को पूर्ति कार्यालय और कोटेदार के पास भटकना नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता जन सेवा केंद्र पर अपने राशन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करा सकेंगे।
विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनाज की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने का काम कर रही है। राशन कार्डों को आधार नंबर से लिंक करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हर कार्डधारक के यहां माह में एक-दो सदस्य का नाम सूची से गायब हो जाता है। फीडिंग के लिए उपभोक्ताओं को पूर्ति कार्यालय और कोटेदारों के पास राशन कार्ड में आधार नंबर लिंक कराने के लिए चक्कर काटना पड़ता है। इसमें समय की बर्बादी के साथ-साथ उपभोक्ताओं के फीडिंग के एवज में रुपये भी खर्च होते हैं। उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग आलोक कुमार ने राशन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने के लिए जनसुविधा/सहज जन सेवा केंद्र को अनुमति दे दी है। पोर्टल को जनसुविधा केंद्र से जोड़ दिया गया है। अब उपभोक्ता केंद्र पर जाकर फीडिंग करा सकेंगे। इस संबंध में डीएसओ को पत्र भी भेजा गया है। डीएसओ कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि आदेश मिला है। उपभोक्ताओं की जो भी सुविधाएं हैं, उन्हें मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed