{"_id":"5f358d2d8ebc3e3d1769a6f3","slug":"a-youth-met-hanged-on-neem-tree-kaushambi-news-ald283556493","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम के पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
विज्ञापन
a youth met hanged on neem tree
- फोटो : KAUSHAMBI
नीम के पेड़ पर फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
- पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव का मामला, कोहराम
फोटो नं-07,08
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। उसने खुदकुशी क्यों की , फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शेरपुर निवासी भोला यादव किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसके तीन पुत्रों में सबसे बड़ा नितेश (22) उर्फ मोटे किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे नितेश घर से किसी को कुछ बताए बिना निकल गया। फिर तकरीबन तीन घंटे बाद गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी के समीप जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर नितेश की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई देखी। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। उनका कहना है कि नितेश ने खुदकुशी की है। हालांकि मौत को गले लगाने का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। मामले में पिपरी कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जल्द ही असलियत सामने आ जाएगी।

a youth met hanged on neem tree- फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन