{"_id":"5ff3665f8ebc3e3d4f23b744","slug":"a-young-woman-hanged-herself-due-to-illness-kaushambi-news-ald2958194110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से आजिज युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से आजिज युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के काठगांव में रविवार रात बीमारी से आजिज युवती ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
काठगांव निवासी प्रताप चौहान मेहनत- मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। प्रताप सिंह के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय पुत्री नीलम काफी समय से बीमार रहती थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसे लेकर नीलम परेशान रहती थी।
रविवार शाम खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह हुई तो घर के लोगों ने नीलम के शव को फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा। फांसी पर बेटी की लटकती लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, ठंड लगने की आशंका
पिपरी के कसेंदा गांव में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताई है। बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कसेंदा गांव निवासी नन्हे पुत्र कल्लू गांव के ही एक चाय नाश्ता की दुकान में मजदूरी करता था। रविवार शाम वह दुकान पर था। इस बीच अचानक उसके पेट में दर्द व उल्टी होने लगी। दुकान पर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते वह अचेत हो कर गिर गया। आननफानन उसे तिल्हापुर मोड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे प्रयागराज ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे की करीब चार बजे भोर में नन्हें की सांसें थम गईं। घर लाकर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।