फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man who had come to attend a birthday party was murdered by hitting him with a brick

Kaushambi News: बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए युवक की ईंट मार कर हत्या

Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to attend a birthday party was murdered by hitting him with a brick
चरवा कोतवाली के समसपुर गांव में बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए युवक के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। युवक पेशे से हलवाई था। घटना के बाद आरोपी पार्टी छोड़ कर लोग भाग निकले। पुलिस ने भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के रूपनारायणपुर गोरियो निवासी जसवंत कुमार (37) पुत्र गिरधारी लाल कोरी शादी-विवाह में खाना और मिठाई बनाने का काम करता था। जसवंत बुधवार रात अपने भाई चंद्रकांत के साथ चरवा थाना के समसपुर निवासी लालजी के घर बुधवार शाम बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

चंद्रकांत ने पुलिस को बताया कि रात में पार्टी के बाद खाना खाने के दौरान जसवंत का कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा गांव निवासी मुन्नू से विवाद हो गया।
आरोप है कि मुन्नू ने ईंट से जसवंत के सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मौजूद लोग इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बर्थडे पार्टी में शामिल लोग भाग निकले।
जसवंत की हत्या की सूचना पर बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए समसपुर गांव पहुंचे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं। भाई जसवंत कुमार ने मुन्नू, सचिन और विपिन के खिलाफ तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष जगदीश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि पार्टी में लोग नशा किए थे। नशे में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था। भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed