{"_id":"683b541d0e8cc801190c435a","slug":"a-young-man-was-found-hanging-in-his-house-in-karenti-village-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126233-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करेंटी गांव में घर में फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करेंटी गांव में घर में फंदे पर लटका मिला युवक
Sun, 01 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। कोखराज कोतवाली के करेंटी गांव में एक युवक का शव शनिवार सुबह घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की। परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जबकि गांव में संपत्ति विवाद को लेकर खुदकुशी किए जाने की चर्चा है।
करेंटी गांव निवासी 22 वर्षीय शिवपूजन पटेल के माता-पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। शिवपूजन मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसने अपने खेत में जेसीबी से खोदाई कराई थी। इसके बाद शाम को घर लौट आया। इस बीच उसकी संदिग्ध दशा में मौत हो गई। शनिवार की सुबह पट्टीदारों ने उसे काफी देर तक नहीं देखा तो उसके घर गए। दरवाजा खुला था। उसका शव फंदे से लटक रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन मौत का कारण वह नहीं बता सके। जबकि ग्रामीणों में चर्चा ही कि शिवपूजन के हिस्से में दो मकान व तीन बीघा खेत है। वह इकलौता था। उन्होंने आशंका जताई कि पट्टीदारों के बीच कहीं संपत्ति विवाद के चलते उसने खुदकुशी तो नहीं की है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि परिवार वाले फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कोई आरोप भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।