{"_id":"62a4a584d90894034247c933","slug":"a-young-man-troubled-by-illness-killed-himself-by-being-cut-off-from-the-train-kaushambi-news-ald334923680","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह काफी दिनों से बीमार रहता था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर धुमाई गांव के पास रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला।
सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पता चला शव अजुहा कस्बे के कृष्णा नगर निवासी रामचरण (32) का है। सूचना पर रामचरण के घरवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया रामचरण शटरिंग का काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार रहता था। माना जा रहा है कि बीमारी से तंग आकर उसने खुदकुशी की है।