{"_id":"686d7bbbd0a2fb50bb05b4fe","slug":"a-young-man-sleeping-on-the-roof-died-of-snake-bite-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127703-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छत पर सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छत पर सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत
Wed, 09 Jul 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो
पूरामुफ्ती कोतवाली के जनका गांव में सोमवार भोर छत पर सो रहे युवक को किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। इससे युवक की मौत हो गई।
जनका गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार (20) सोमवार की रात उमस भरी गर्मी की वजह से छत पर सोने चला गया। आधी रात के बाद उसकी चीख सुनकर घर वालों के साथ पड़ोसी वहां पहुंचे। लोगों ने वहां से एक सांप को जाते देखा। परिजन और पड़ोसी समझ गए कि अजय को सांप ने काट लिया है।
लाठी-डंडे से सांप को मारने के बाद लोग ने अजय को सीएचसी चायल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में इलाज अजय का उपचार नहीं किया गया। मजबूरी में उसे पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
अजय की स्थिति गंभीर देख निजी अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से पिता राजेश और अन्य परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।