{"_id":"68dd82317d86d10a500cfd25","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130926-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को खेत से घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शिवरतन का पूरा निवासी शिवकुमार सोनकर (36) पुत्र रघुराज मजदूरी करता था। शनिवार शाम काम से लौटने के बाद वह शौच के लिए खेत की ओर गया था। वहां से वापस लौटते समय जैसे ही वह पूरबशरीरा नहर के निकट पहुंचा। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां से उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इधर, हादसे में घायल शिव कुमार की मंगलवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कौशांबी जानेश्वर प्रसाद पांड़ेय ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।