फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man harassment to seven years girl in kaushambi

शर्मनाक: टॉफी का लालच देकर पड़ोसी ने सात साल के बालक के साथ किया कुकर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 28 Sep 2022 01:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 01:49 PM IST
सार

इलाके के एक गांव में रहने वाला सात वर्षीय बालक मंगलवार शाम जंगल की तरफ अपने मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान गांव का मिथलेश (21) वहां पहुंचा और उसने बालक को टॉफी दिलाने का लालच दिया।

विज्ञापन
A young man harassment to seven years girl in kaushambi
बच्चे संग कुकर्म - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में मंगलवार शाम टॉफी का लालच लेकर एक बालक से उसकी उम्र से तीन गुना बड़े युवक ने कुकर्म किया। बालक दर्द से बिलखता रहा लेकिन कुकर्मी को तरस नहीं आया। हवस मिटाने के बाद आरोपी बालक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। गंभीर हालत में बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



इलाके के एक गांव में रहने वाला सात वर्षीय बालक मंगलवार शाम जंगल की तरफ अपने मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान गांव का मिथलेश (21) वहां पहुंचा और उसने बालक को टॉफी दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि वह बालक को सूनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। खून से लथपथ बालक को मिथलेश जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। घर पहुंचे बालक ने पूरी घटना अपनी मां को बताई तो वह सन्न रह गई।
विज्ञापन



उधर, बालक की हालत बिगड़ती जा रही थी। रात को ही मामले की सूचना कोखराज पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालक के बाबा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बालक का इलाज करने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश बताते हैं कि घटना से बालक काफी सहमा है। उधर पुलिस का कहना है आरोपी की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह घर से भागा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका कहना है
मंगलवार को कोखराज थाने में एक बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। - हेमराज मीना, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed