{"_id":"6897a0566e77400ff10d2206","slug":"a-young-man-fell-from-the-roof-while-connecting-an-electric-wire-and-died-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128920-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिजली का तार जोड़ते वक्त छत से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिजली का तार जोड़ते वक्त छत से गिरा युवक, मौत
Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
जगदीश की फाइल फोटो
सरायअकिल के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार शाम बिजली का तार जोड़ते वक्त एक युवक छत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गोविंदपुर गांव निवासी जहदीश (26) पुत्र गोलई मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छत पर चढ़कर वह घर के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह छत से नीचे जमीन पर गिर गया। सिर पर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन फौरन उसे इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी बुधनी समेत बच्चों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।