{"_id":"68264ce2f678526c960e303f","slug":"a-young-man-died-of-snakebite-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-125550-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सोते समय सर्पदंश से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सोते समय सर्पदंश से युवक की मौत
Fri, 16 May 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सौंरई खुर्द गांव में बुधवार रात सोते समय युवक को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रमोद कुमार (32) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बुधवार रात खाना खाने के बाद एक कमरे में जमीन पर सो गया। परिजनों ने बताया कि इस बीच उसके पैर पर सांप ने काट लिया। चुभन होने पर प्रमोद की नींद खुल गई। टॉर्च जलाकर देखा तो सांप भाग रह रहा था। पैर से खून निकल रहा था।
चीखने-चिल्लाने पर परिजन जाग गए। उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन प्रमोद को लेकर परिवार वाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पत्नी रागिनी और बेटे सिद्धार्थ व विमल का रो-रो कर हाल खराब हैै।