{"_id":"6a0a0be9692d4649d20a23e4","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-while-pouring-water-into-a-cooler-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-141522-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कूलर में पानी डालते समय करंट लगने से युवक की मौत
Mon, 18 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 18 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक मुकेश कुमार की फाइल फोटो,
नौवापुर गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। शनिवार को बेटे के जन्म से घर में जश्न का माहौल था। रविवार को पिता की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
नौवापुर गांव निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र बनवारी लाल पेंटिंग का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी ज्योति ने बेटे को जन्म दिया था। रविवार सुबह मुकेश पत्नी और नवजात बेटे को अस्पताल से घर लेकर लौटे थे। घर में रिश्तेदारों और परिजनों का आना-जाना लगा था और सभी नवजात के जन्म की बधाई दे रहे थे।
इसी दौरान मुकेश कमरे में रखे कूलर में पानी डालने लगे। अचानक कूलर में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद परिजनों ने उन्हें बेसुध पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद मुकेश पर ही थी घर की जिम्मेदारी
मुकेश कुमार की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एक साल पहले ही पिता बनवारी लाल की महाराष्ट्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। पिता के जाने के बाद घर की जिम्मेदारी मुकेश के कंधों पर आ गई थी। मुकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। सबसे बड़े भाई अशोक बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। दूसरे नंबर के भाई दिनेश और सबसे छोटे भाई रमेश की आंखों की रोशनी नहीं है। ऐसे में गांव में रहकर पेंटिंग का काम करने वाला मुकेश ही परिवार के सहारा थे।