फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man died after drowning in Yamuna, his body was found in the river three kilometers away

Kaushambi News: यमुना में डूबने से युवक की मौत, तीन किमी दूर नदी में मिला शव

Mon, 30 Jun 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in Yamuna, his body was found in the river three kilometers away
महेवाघाट कोतवाली के घोघ का पुरवा गांव के पास यमुना में शनिवार को नहाने गया एक युवक डूब गया। रविवार को तीन किमी दूर नदी में उतराता हुआ उसका शव बरामद हुआ। सूचना के बाद आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को घोघपुरवा निवासी विफई का 36 वर्षीय बेटा संतोष निषाद यमुना से मछली पकड़कर बेचने का काम करता था। शनिवार को वह गांव के पास ही यमुना नहाने गया था। नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। बताते हैं कि नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से संतोष गहरे पानी में समा गया। स्थानीय मल्लाहों की तमाम कोशिश के बाद भी शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब तीन किलोमीटर दूर मुबारकपुर गांव के पास यमुना में उतराता उसका शव मछुवारों को मिला। जानकारी मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संतोष की मौत से पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामला डूबने का है। घर वालों ने यही बताया है। पीएम रिपोर्ट से सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed