फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A young man died after being struck by an electric current

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 06 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being struck by an electric current
चायल। एयरपोर्ट क्षेत्र के भोपतपुर गांव में शनिवार शाम एक युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते कि इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भोपतपुर गांव निवासी दूधनाथ निषाद की मौत हो चुकी है। उनकी मूकबधिर पत्नी मिर्री देवी बड़े बेटे राजू और छोटे बेटे लवकुश के साथ रहती है। राजू ने बताया कि 22 वर्षीय उनका छोटा भाई लवकुश निषाद निजी नलकूप से अपना और अन्य किसानों की फसलों की सिंचाई करता था। शनिवार की शाम करीब पांच बजे लवकुश नलकूप के स्टार्टर के पास लगे कट आउट में बल्ब की तार जोड़ रहा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू होने से वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed