फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A woman was burnt in a fire caused by a gas leakage in a cylinder, and her belongings were burnt

Kaushambi News: गैस लीकेज से सिलिंडर से लगी आग में महिला झुलसी, जला सामान

Tue, 01 Jul 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 01 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A woman was burnt in a fire caused by a gas leakage in a cylinder, and her belongings were burnt
पइंसा कोतवाली के कैमा गांव में सोमवार सुबह गैस लीकेज से सिलिंडर फिर घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चाय बना रही महिला झुलस गई। साथ ही हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया। झुलसी महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरामुक्ती के नउवापुर मजरा पहाड़पुर सुधवर निवासी लाल प्रताप विश्वकर्मा ने पइंसा गांव में अपनी पत्नी पूजा शर्मा के नाम एचपी गैस की एजेंसी खोल रखी है। वह अपने तीन बच्चियों जन्नत, मन्नत, मान्या के साथ परिवार सहित कैमा गांव में किराये का कमरा रहते हैं। सोमवार सुबह 11 बजे लाल प्रताप की पत्नी पूजा शर्मा चाय बनाने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते घर में धुएं का गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से चाय बना रही पूजा गंभीर रूप से झुलस गईं। शोरगुल सुन जुटे पड़ोसी ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

--------

भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीटा

चायल। संदीपनघाट कोतवाली के सोखदा गांव निवासी मोहम्मद अनस के मुताबिक सोमवार दोपहर वह अपने दिव्यांग पिता मोहमद के साथ खेत की ओर गया था। उसने वहां देखा कि पड़ोसी अपने बेटों संग उसके खेत पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध पर उन्होंने गाली गलौज देते हुए दोनों की पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। संवाद
विज्ञापन

---------

तालाब मे गंदा पानी आने से मछलियां मरीं

मंझनपुर। सिराथू तहसील के टेंगाई जलालपुर गांव में रामू के नाम एक बीघा मत्स्य पालन का पट्टा आवंटित है। वह इसमें मछलियां पालकर परिवार का गुजारा करता है। रविवार शाम तालाब में अचानक मछली मरने लगीं। तकरीबन 10 क्विंटल मछलियां अब तक मर चुकी हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed