फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A woman died after childbirth; allegations of negligence have been made.

Kaushambi News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
A woman died after childbirth; allegations of negligence have been made.
प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी रूनी देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही और नियमों की अनदेखी ने विवाहिता की मौत हुई है। उनका आरोप है कि आशा और एंबुलेंस चालक ने रेफर आदेश की अनदेखी करते हुए प्रसूता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रूनी देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस बुलाकर उसे चायल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। वहां, डिलीवरी कराई गई, लेकिन इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर देख चायल पीएचसी प्रभारी ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रेफर आदेश का पालन न करते हुए आशा और एंबुलेंस चालक ने रास्ते में तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती करा दिया। आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन लगाए जाने में देरी की वजह से रूनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल पीएचसी प्रभारी संजय सिंह का स्पष्ट कहना है कि महिला की हालत बिगड़ते देख उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था और निजी अस्पताल ले जाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

------
:: प्रसूता की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-- डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed