{"_id":"6a04e5d71e010544e50a564e","slug":"a-wall-collapsed-due-to-a-strong-storm-killing-a-young-man-trapped-under-it-kaushambi-news-c-3-ald1020-884130-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज आंधी से दीवार ढही, चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज आंधी से दीवार ढही, चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी इलाके के कैलाशपुरी मोहल्ले में बुधवार शाम तेज आंधी से नवनिर्मित मकान की दीवार ढहने से 22 वर्षीय सुमित यादव की दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। घटना के वक्त वह घर के पास था। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैलाशपुरी निवासी सुमित यादव के पिता दूध का कारोबार करते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। इस बीच सुमित घर के पास कुछ काम कर रहा था, जबकि उसकी बहन भी पास में ही थी। इसी दौरान नवनिर्मित मकान की दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
हादसे में सुमित के सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आननफानन सुमित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आंधी के दौरान घर की दीवार हिलने लगी थी। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज आंधी के कारण दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आने से सुमित की मौत हो गई।