फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A villager suffering from illness committed suicide by jumping into a well

Kaushambi News: बीमारी से परेशान ग्रामीण ने कुएं में कूदकर दी जान

Mon, 14 Oct 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
A villager suffering from illness committed suicide by jumping into a well
सरायअकिल कोतवाली के कोलुहा गांव में रविवार सुबह बीमारी से परेशान एक ग्रामीण ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चौबेलाल सरोज (47) बारी का काम कर परिवार का गुजारा करते थे। भतीजे सत्तू उर्फ तेजा सरोज ने बताया कि इधर बीच काफी दिन से चाचा चौबेलाल को बुखार आ रहा था। इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इसे लेकर वह काफी तनाव में रहते थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह बिना किसी को कुछ बताए चौबेलाल घर से निकले और बस्ती के बाहर कुएं में कूद गए। कुछ देर बाद जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। कनैली चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह ने फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम की मदद से चौबेलाल का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
--------
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

सिराथू। सैनी कोतवाली के रामरतन का पुरवा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। राम रतन का पूरा मजरा रामपुर धमावां निवासी बिहारी लाल ने बताया कि छोटा बेटा महेंद्र (22) शनिवार सुबह घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट आकर झुलस गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से घर वालों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद आई पुलिस ने मौका मुआयना कर घर वालों से पूछताछ की। संवाद


------------

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी
सिराथू। गुरुकुल विद्यालय के पास हाईवे पर शनिवार दोपहर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सैनी कोतवाली के टांडा गांव निवासी पृथ्वी पाल (32) व उसका दोस्त जितेंद्र (28) जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed