{"_id":"683f41d4b8269b0fc3043494","slug":"a-teenager-who-went-to-buy-gutkha-fell-from-a-tractor-trolley-and-was-crushed-to-death-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-126331-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गुटखा खरीदने उतरा किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा, कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गुटखा खरीदने उतरा किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा, कुचल कर मौत
Wed, 04 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक हर्ष की फाइल फोटो।
चायल। चरवा कोतवाली के कठरा गांव के समीप सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर किशोर की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला।
पिपरी कोतवाली के दरियापुर निवासी श्रमिक राजेंद्र प्रसाद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका 15 वर्षीय बेटा हर्ष भी एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता है। राजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात वह भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट लादकर सटई गांव उतारने के लिए साथी मजदूरों के साथ गया था।
वापस लौटते समय कठरा गांव के समीप हर्ष गुटखा खरीदने के लिए नीचे उतरा। गुटखा लेकर फिर वह चलते ट्रैक्टर की ट्रॉली में चढ़ने लगा। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इस दाैरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसे कुचलते हुए आगे निकल गया।
हादसे में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से भाग निकला। साथी मजदूरों ने परिवार वालों को जानकारी दी तो वह भी रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की।