फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A teenager going to the field was molested, beaten up when she protested

Kaushambi News: खेत जा रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A teenager going to the field was molested, beaten up when she protested
कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम शौच के लिए खेत की तरफ जा रही किशोरी के साथ युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि गांव का अभिलाष पटेल उसकी 15 वर्षीय बेटी पर खराब नजर रखता है। वह अक्सर उसके साथ छेड़खानी करता है। लोक लाज की वजह से किशोरी किसी से कुछ नहीं बताती थी। रविवार शाम करीब सात बजे किशोरी शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी। आरोप है तभी अभिलाष रास्ते में मिला और उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची किशोरी ने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed