फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A teenage girl who went for a walk in the garden with her brother was kidnapped.

Kaushambi News: भाई के साथ बाग में टहलने गई किशोरी का अपहरण

Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 04 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl who went for a walk in the garden with her brother was kidnapped.
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार को अपने भाई के साथ बाग में टहलने गई थी। इसी बीच नकाब लगाकर पहुंचे दो युवक किशोरी को फिल्मी अंदाज में बाइक पर बिठाकर भाग निकले। भाई ने बाइक पकड़कर रोकने का प्रयास किया तो धक्का मारकर भाग निकले। पुलिस शिकायत के बाद जांच में जुटी है।
विज्ञापन

स्थानीय एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने बेटी, बेटों के साथ मायके आई थी। मंगलवार को उसकी सोलह वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ घर के बगल बाग में टहलने गई थी। इसी बीच नकाब लगाकर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उसकी बेटी को बाइक पर बिठाकर भागने लगे। बेटा रोकने का प्रयास किया, मगर उसे धक्का देकर भाग निकले। लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी के पास मोबाइल और कुछ नकदी भी था। घटना के बाद से मोबाइल बंद बता रहा है। पीड़िता ने फतनपुर के एक युवक को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी युवकों को खोज निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed