फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A student who went to take a bath in the river with his friend in SaraiAkil drowned and died

Kaushambi News: सरायअकिल में दोस्त के साथ नदी में नहाने गया छात्र डूबा, मौत

Mon, 21 Jul 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 21 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A student who went to take a bath in the river with his friend in SaraiAkil drowned and died
मृतक नितेश की फाइल फोटो।
सरायअकिल के चकपिनहा गांव के समीप किलनहाई नदी में दोस्त के साथ रविवार सुबह नहाने गया छात्र डूब गया। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे घर वालों और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसके झाड़ियों में फंसे उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के धर्मपुर का मजरा सरैंचा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे उनका 14 वर्षीय बेटा नितेश पड़ोस के साथी विनोद के साथ बिना बताए करीब तीन किमी दूर चकपिनहा गांव स्थित किलनहाई नदी में नहाने के लिए चला गया।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि दोनों करीब एक घंटे तक नदी में नहाने के बाद वापस लौटने लगे। आधे रास्ते तक आने के बाद नितेश ने दोबारा नहाने का मन बनाया और वापस नदी की ओर लौट गया। जबकि उसका दोस्त विनोद वापस घर लौट आया। अशोक ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें चकपिनहा गांव के लोगों से सूचना मिली कि उनका बेटा नितेश नहाते समय गहरे पानी में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वे घर वालों के साथ रोते-चीखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जाल डलवाकर नितेश की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन बजे उसके शव का शव बबूल की झाड़ियों में फंसा दिखाई दिया। लोगों ने उसे बाहर निकाला। अशोक के मुताबिक नितेश उनका बड़ा बेटा था और कनैली स्थित तिलक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था।

मृतक नितेश की फाइल फोटो।

मृतक नितेश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed