Kaushambi : कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके की एक छात्रा ने बताया कि वह करारी के कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को वह कॉलेज से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। रास्ते में बारिश होने के कारण ई-रिक्शा चालक ने उसे शाम सात बजे के करीब बैरागीपुर के पास उतार दिया।
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के बैरागीपुर गांव के पास बुधवार शाम कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। मनमानी के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रयागराज के पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके की एक छात्रा ने बताया कि वह करारी के कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को वह कॉलेज से ई-रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। रास्ते में बारिश होने के कारण ई-रिक्शा चालक ने उसे शाम सात बजे के करीब बैरागीपुर के पास उतार दिया। इस दौरान लाल रंग की बाइक से दो युवक पहुंचे व उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। फिर एक खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। छात्रा के मुताबिक जब वह बेहोश हो गई तो उसे नाले में फेंक दिया गया। होश आने पर ग्रामीणों की मदद से अपनी मां व भाई को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा का कहना है कि एक आरोपी इछना गांव का कुलदीप है, जबकि दूसरे को वह नहीं पहचानती।
पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है वह छात्रा का पूर्व पति है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।