{"_id":"6962ad87f9130554570f5247","slug":"a-speeding-car-hit-a-bike-killing-one-brother-and-seriously-injuring-the-other-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-134814-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Sun, 11 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़- संवाद
-
- 1
-
Link Copied
संदीपनघाट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
बाइक पर सवार महंगाव गांव निवासी नूमैर जाफरी (45) व उनके छोटे भाई जौहर जाफरी उर्फ जुहैर (42), पुत्र आफताब जाफरी निजी कार्य से मूरतगंज की ओर जा रहे थे। दोनों संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज मेला बाग के पास पहुंचे ही थे कि तभी प्रयागराज की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइस सवार दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि नूमैर जाफरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जौहर जाफरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पार करते हुए एक निर्माणाधीन खंडहरनुमा मकान में जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक घायल का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार और चालक के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -शशिकांत मिश्रा, संदीपनघाट थाना प्रभारी