{"_id":"682b8c6427adaad098034fbf","slug":"a-shop-and-a-house-caught-fire-due-to-a-short-circuit-angry-people-blocked-the-road-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-125755-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: शॉर्ट-सर्किट से दुकान व घर में लगी आग, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: शॉर्ट-सर्किट से दुकान व घर में लगी आग, नाराज लोगों ने लगाया जाम
Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में सोमवार रात शॉर्ट-सर्किट से मोबाइल शॉप व घर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में गृहस्थी व दुकान में इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल गाड़ी के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगाया।
मूरतगंज कस्बे के पल्हाना रोड निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उनकी बाजार में सड़क किनारे मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। वहीं, दूसरी मंजिल में भतीजा आशीष परिवार सहित रहता है। रोजाना की तरह सोमवार रात करीब नौ बजे अमित दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इस बीच शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई।
आग की लपटें व धुएं का गुबार देख भतीजे ने चाचा अमित को जानकारी दी। बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे अमित ने फायर स्टेशन को सूचना देने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
अमित का आरोप है कि सूचना के घंटे भर बाद भी दमकलकर्मी नहीं पहुंचे। नतीजतन दुकान की दूसरी मंजिल में रह रहे भतीजे के घर तक आग की लपटें पहुंच गईं। इससे आक्रोशित बाजारवासियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कानपुर-प्रयाराज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
इसी दौरान जाम के बीच प्रयागराज की ओर से कानपुर की तरफ जा रही एसडीएम की गाड़ी भी फंस गई। भीड़ देख चालक ने गाड़ी को वापस प्रयागराज की ओर मोड़ लिया। बाद में मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। भुक्तभोगी अमित ने दावा किया कि उनका भारी नुकसान हुआ है।