फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A relative who had come to attend a wedding raped a teenage girl

Kaushambi News: शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Fri, 19 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jul 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
A relative who had come to attend a wedding raped a teenage girl
संदीपनघाट के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म के समय का वीडियो बना लिया। अब वह किशोरी को वीडियो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

संदीपनघाट इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 27 फरवरी 2024 को उसके छोटे भाई की शादी थी। घर में भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से रात में उसकी 15 वर्षीय बेटी सोने के लिए अपनी चाची के घर चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि उसकी चाची ने शादी में शामिल होने आए कोखराज इलाके के एक रिश्तेदार को घर के अंदर बुला लिया। रात में रिश्तेदार युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चाची ने इसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी रिश्तेदार 12 दिन तक घर में रुका था, इस दौरान वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इधर बीच वह किशोरी से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। इन्कार करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित पिता ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी।
आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस कर्मियों ने उसे ही गालियां देकर भगा दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
--
तमंचा लगा किशोरी को धमकी दी, दुष्कर्म का प्रयास
एयरपोर्ट कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार रात दीवार फांद कर घर में घुसे पड़ोसी ने तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, फिर किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने मां के साथ थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
किशोरी का पिता काम की वजह से बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी 16 वर्षीय बेटी के सा थ रहती है। बुधवार रात भी मां-बेटी घर के अंदर सो रही थीं। आधी रात को पड़ोसी युवक दीवार फांद कर घर में घुस आया।
आरोप है कि उसने तमंचा सटाकर किशोरी को कमरे से खींच कर मनमानी करने का प्रयास किया। चीखपुकार सुन नींद से जागी मां के विरोध करने के बावजूद आरोपी युवक किशोरी से मनमानी का प्रयास करने लगा।
शोरगुल सुन पड़ोसियों को आता देख आरोपी युवक मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी ने मां के साथ थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

------------
रात में दीवार फांदकर घर में घुसा पड़ोसी, शिकायत

पिपरी के दुर्गापुर गांव निवासी भोंदल सिंह ने बताया कि मंगलवार रात डेढ़ बजे उनका पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुस आया। आहट से नींद खुली तो घरवालों ने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों को जुटता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी युवक की दबंगई से पूरा परिवार डरा-सहमा है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है।


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed