{"_id":"6a666044aa596a42f009748f","slug":"a-multi-purpose-seed-storage-and-technology-dissemination-center-will-be-built-in-chayal-at-a-cost-of-92-lakh-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145357-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चायल में 92 लाख रुपये से बनेगा बहुउद्देशीय बीज भंडार व प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चायल में 92 लाख रुपये से बनेगा बहुउद्देशीय बीज भंडार व प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र
विज्ञापन
चायल ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृषि कल्याण केंद्र परिसर में बहुउद्देशीय बीज भंडार व प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। करीब 92 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।
कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मंझनपुर और सिराथू में पहले से ही बीज भंडार व प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र संचालित हैं जबकि चायल का पुराना केंद्र जर्जर हो चुका था। चायल विधायक पूजा पाल ने इस केंद्र के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
इसके निर्माण से किसानों को बीजों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से उन्नत खेती, नई फसल तकनीकों, जैविक खेती तथा कीट एवं रोग प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की जा सकेंगी। इससे क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस बहुउद्देशीय बीज भंडार में मौसमी फसलों के प्रमाणित बीज सुगमता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र के जरिये किसानों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कृषि विभाग का मानना है कि इन प्रयासों से फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और किसानों की आय में भी इजाफा होगा। वहीं विभाग की ओर से इस निर्माण कार्य को जल्द ही शुरू कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस केंद्र के संचालन से चायल ब्लॉक समेत आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
बहुउद्देशीय बीज भंडार एवं प्रौद्योगिकी प्रसार केंद्र किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। यहां उन्हें उन्नत बीज, नई कृषि तकनीक और वैज्ञानिक खेती की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे।
-- डॉ. मनोज सिंह, कृषि वैज्ञानिक