फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A message of love through the bond of affection.

Kaushambi News: नेह की डोर से प्यार का पैगाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A message of love through the bond of affection.
मंझनपुर चौराहे पर रक्षाबंधन पर्व में भाई के लिए राखी खरीदतीं महिला। संवाद
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही घरों में राखी के थाल सजे और बहनों ने भाइयों की कलाई पर नेह की डोर बांधी। वहीं, भाइयों ने उन्हें उपहार देकर प्यार का पैगाम दिया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वहीं, बाजार भी चहका। मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। मंझनपुर से लेकर भरवारी, करारी, सिराथू, चायल, चरवा मूरतगंज, पश्चिम शरीरा और सरायअकिल में लड्डू, रसमलाई और छेने की मांग सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन


रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बहनें सज-धजकर भाइयों के घर पहुंचने लगीं। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी सजाई गई। शुभ मुहूर्त में तिलक लगाने के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- --
दुकानों तक सजीं रंग-बिरंगी राखियां
पर्व को लेकर बाजारों में राखियों की खूब बिक्री हुई। मंझनपुर, भरवारी, करारी, सिराथू, अजुहा समेत अन्य प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे फुटपाथ से लेकर दुकानों तक रंग-बिरंगी राखियों से दुकान सजी रही। बच्चों के लिए कार्टून और डिजाइनर राखियां, युवतियों के लिए आकर्षक और फैंसी राखियां दुकानों पर सजी रहीं।
खूब बिके गिफ्ट, गुलजार रहे बाजार

बहनों के लिए भाइयों ने जमकर गिफ्ट खरीदे। कपड़ों, कॉस्मेटिक व गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed