फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A man posed as a fake police officer and swindled Rs. 50,000 by promising to help recover a minor girl

Kaushambi News: नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए फर्जी एसओ बनकर ठग लिए 50 हजार रुपये

Fri, 26 Dec 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 26 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A man posed as a fake police officer and swindled Rs. 50,000 by promising to help recover a minor girl
सैनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए फर्जी एसओ बनकर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एफआईआर के अनुसार एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर स्वयं को एसओ राजीव यादव बताकर पीड़ित पक्ष को भरोसे में लिया और डिजिटल भुगतान के जरिये पैसे ले लिए। इस प्रकरण में एक पूर्व प्रधान की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस ने अज्ञात फर्जी पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि पूर्व प्रधान पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक पीड़ित की ससुराल से जुड़ी एक नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक लेकर चला गया। परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पूर्व प्रधान ने पीड़ित को एक मोबाइल फोन नंबर दिया और दावा किया कि यह किसी दरोगा का है। कहा गया कि इस नंबर पर बात कर बताए गए बैंक खाते में रुपये भेज दो तो लड़की की बरामदगी हो जाएगी।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि अगले दिन सुबह करीब पांच बजे पूर्व प्रधान स्वयं पीड़ित के घर पहुंचा और कहा कि एसओ राजीव यादव का फोन आया है। उनसे बात कर लो। फोन पर खुद को थाना प्रभारी बताते हुए एक व्यक्ति ने किशोरी को बरामद करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। भरोसे में आकर पीड़ित ने 26 अक्तूबर को क्यूआर कोड के माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पीड़ित को पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति फर्जी था और वह ठगी का शिकार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फर्जी एसओ बनकर ठगी करने वाले राजीव यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही पूर्व प्रधान की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। इसमें जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed