फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a man did the suicide by gun

मनोरोगी ने घर के भीतर खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 21 May 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
a man did the suicide by gun
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा उपरहार गांव में रहने वाले एक मनोरोगी ने मंगलवार शाम घर के भीतर खुद को गोली से उड़ा लिया। कनपटी पर गोली लगते से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हटवा उपरहार निवासी सबी अख्तर किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसके बेटे जबी अख्तर (45) की करीब तीन साल से मानसिक हालत खराब चल रही थी। परिजनों ने बताया कि प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इधर, लगभग पांच दिन से तबीयत कुछ ज्यादा बिगड़ गई थी। मनोरोगी पिता से खुद को गोली मरवाने के लिए कहा करता था। मंगलवार शाम भी वो परिजनों से ऐसी ही बेवजह की बातें कर रहा था।
विज्ञापन

परिवार वाले इफ्तार करने में व्यस्त हो गए तो मनोरोगी ने कमरा भीतर से बंद कर खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मार ली। देर शाम मां खाना देने गई तो काफी देर तक खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में परिवारीजन दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए। वहां मनोरोगी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाल ने बताया कि मनोरोगी की हरकतों से तंग आकर उसकी बीवी इन दिनों मायके में रहने लगी थी। मनोरोगी अक्सर बेटी को थप्पड़ जड़ देता था। बीवी को कुछ भी कहने लगता था। हालांकि पत्नी ससुराल भी आती रहती थी। मनोरोगी व्यक्ति अकेला अपने घर में रहता था। वह भाई के यहां खाना खाता था। कभी-कभार वहीं सो जाता था। खुदकुशी उसने अपने घर में की। उसके तीन भाई एक साथ और दो भाई एक साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधेड़ की मानसिक हालत तीन साल से खराब चल रही थी। 312 बोर के तमंचे से उसने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बारीकी से जांच की गई है। मामला खुदकुशी का ही है।
बलराम सिंह-इंस्पेक्टर, कोखराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed