{"_id":"68658a5fd080966e2e0eb8aa","slug":"a-man-and-a-woman-were-killed-after-they-failed-to-commit-gang-rape-two-accused-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127467-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म में नाकाम होने पर की गई थी महिला व पुरुष की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सामूहिक दुष्कर्म में नाकाम होने पर की गई थी महिला व पुरुष की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले चरवा के गौहानी गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। सामूहिक दुष्कर्म में नाकाम होने पर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी मुठभेड़ में तो दूसरे को पंसौर गांव से गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से जख्मी हत्यारोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए जुर्म कुबूल किया।
एसपी राजेश कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों को घटना के खुलासे के संबंध में जानकारी दी। बताया कि 29 जून की रात चरवा के गौहानी निवासी गोरेलाल सरोज व भिखारी का पुरवा गांव की गुड़िया रैदास की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 30 जून की सुबह गांव के बाहर खेत में मिट्टी से सने दोनों के शव बरामद हुए थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली तो अहम सुराग हाथ लग गए। एसपी ने बताया कि वारदात से पहले गोरेलाल व गुड़िया ठेके पर देशी शराब लेने गए थे। वहां मलाका निवासी वीरेंद्र कुमार व भिखारी का पुरवा निवासी शिवबाबू से भी मुलाकात हो गई। चारों ने मिलकर पहले वहीं पर शराब पी थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि इसके बाद सभी लोग बाइक से पटना तालाब से करीब 100 मीटर दूर स्थित नलकूप पहुंचे। इस नलकूप की रखवाली वीरेंद्र करता है। यहां शराब के नशे में गुड़िया से गोरे ने संबंध बनाने की कोशिश की। इस पर वीरेंद्र व शिवबाबू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
गोरेलाल व गुड़िया के विरोध करने पर वीरेंद्र और शिवबाबू दोनों से भिड़ गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर गुडि़या व गोरेलाल की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी प्रकाश में आए। बुधवार की भोर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र कुमार को काजू गांव स्थित फार्म हाउस के पास घेर लिया। रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वीरेंद्र जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस बरामद करने का दावा किया। वहीं, दूसरे आरोपी शिवबाबू को पंसौर गांव से गिरफ्तार किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर की चाबी ने किया राजफास
दोहरे हत्याकांड का आरोपी शिवबाबू ग्राम प्रधान का ट्रैक्टर चलाता है। घटना वाली रात शवों को फेंकने के दौरान शिवबाबू मौका-ए-वारदात पर ट्रैक्टर की चाबी छोड़ गया था। पुलिस को यह चाबी मिल गई थी। वह लोगों से यही पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि चाबी किसकी है। गहराई से छानबीन हुई तो सारे राज खुलकर सामने आ गए। कड़ी से कड़ी पुलिस ने जोड़ी तो आरोपी पकड़े गए।
-- -- -- -- -- -