{"_id":"6812711b204fba790509ca46","slug":"a-loader-collided-with-a-bike-and-entered-a-kiosk-cousin-brother-and-sister-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124918-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बाइक से टकराकर गुमटी में घुसा लोडर, मौसेरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बाइक से टकराकर गुमटी में घुसा लोडर, मौसेरे भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
मृतक शक्ति की फाइल फोटो।
संदीपनघाट कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा गांव के पास बुधवार शाम अनियंत्रित लोडर वाहन डिवाइडर पार कर बाइक से टकरा गया। बाइक को टक्कर मारते हुए लोडर एक गुमटी में घुस गया।
हादसे में बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लोडर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा निवासी राम अभिलाष का बेटा शक्ति (20) अपने भाई की ससुराल पिपरी के लोधौर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की शाम बाइक से जा रहा था। उसके साथ बहन अनुपमा, मौसी सुरेखा निवासी परसखी कोखराज व मौसी की छह वर्षीय बेटी शानवी बाइक पर बैठी थी।
विज्ञापन
सुरेखा ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे सिकंदरपुर बजहा गांव के समीप पहुंचे थे, तभी दूसरे रूट से आ रहा तेज रफ्तार लोडर गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करते हुए उनकी बाइक से टकरा गया। इसके बाद लोडर सड़क किनारे गुमटी में घुस गया।
हादसे में शानवी व शक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुरेखा, अनुपमा व लोडर में बैठे राजेश निवासी पूरामुफ्ती जख्मी हो गए। जबकि लोडर चालक बबलू बाल-बाल बच गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने जख्मी लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।