फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a labourer died in taking the selfi

कौशाम्बी : सेल्फी लेने के चक्कर में क्रांती एक्सप्रेस से कटा मजदूर

Tue, 09 Nov 2021 06:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
a labourer died in taking the selfi
नो सेल्फी जोन
सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के समीप स्थित भैरव बाबा देव स्थान पर दोस्तों के साथ मेला देखने गया मजदूर सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में युुवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथियों की सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी आ गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के समीप धुमाई गांव है। यहीं रेलवे लाइन के किनारे भैरव बाबा देव स्थान है। हर साल दीपावली पर्व के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार को देव स्थान पर मेला लगता है। मंगलवार को मेला देखने के लिए धुमाई गांव का राज कुमार (20) भी दोस्तों के साथ गया था। ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाला राजकुमार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब रेलवे लाइन की तरफ पहुंचा। उसने दोस्तों को बताया कि वह रेल के आगे से सेल्फी लेगा।
विज्ञापन


दोपहर 3.40 बजे डाउन लाइन पर कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही सुपर फास्ट क्रांती एक्सप्रेस की स्पीड का अंदाजा राजकुमार नहीं लगा सका। जैसे ही वह सेल्फी के लिए आगे बढ़ा तभी ट्रेन की टक्कर से उसके चीथड़े उड़ गए। कमाऊ पूत की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर जीआरपी और अजुहा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed