फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a labourer died in road accident

ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, मजदूर की मौत

Sat, 02 Nov 2019 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
a labourer died in road accident
a labourer died in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
ट्रक की टक्कर से पलटा आटो, मजदूर की मौत
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप शनिवार सुबह हुआ हादसा, कोहराम
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से एक आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार एक मजदूर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

कोखराज के कल्यानपुर गांव का चंद्रपाल (24) पुत्र सुखलाल बिहार में रहकर ईंट भट्ठे पर काम करता था। दीपावली के त्योहार पर वह घर आया था। इसके बाद शनिवार सुबह वापस लौट रहा था। गांव की मुख्य सड़क से आटो पर सवार होकर वह मूरतगंज के लिए निकला। रास्ते में लोहरा गांव के समीप पीछे से आए ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दो लोगों को भी मामूली चोटें आई थीं। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से चंद्रपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

a labourer died in road accident

a labourer died in road accident- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed