{"_id":"69921383fd77999e940a2424","slug":"a-grand-shiva-temple-was-set-up-in-galla-mandi-attracting-a-large-crowd-of-devotees-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-136614-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गल्ला मंडी में सजा भव्य शिव दरबार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गल्ला मंडी में सजा भव्य शिव दरबार, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर स्थित गल्ला मंडी में पूजा अर्चना करती महिलाएं। स्रोत : आयोजक
महाशिवरात्रि का पर्व मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गल्ला मंडी स्थित शिव मंदिर में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
आचार्य ननकू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम के समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शिव भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक शिव कुमार केसरवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस मौके पर मुकुंदी लाल, सुनील कुमार उर्फ चट्टू, अनिल केसरवानी, अमरेश केसरवानी और रामकिशन सहित तमाम सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीजे और भांगड़ा के साथ निकली शिवबारात, झूमे श्रद्धालु
मंझनपुर के मंसूर नगर स्थित शिव मंदिर से डीजे और भांगड़ा की धुनों के बीच धूमधाम से शिवबारात निकाली गई। शिवभक्तों ने नाचते-गाते भगवान शिव की बारात को भव्य रूप दिया। बारात मंझनपुर बाजार और प्रमुख चौराहों से होते हुए फिर शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में सुनील देववंशी, आशीष कुमार उर्फ बच्चा, झल्लर चौरसिया, रूपेंद्र विश्वकर्मा और घनश्याम गुप्ता आदि का सहयोग रहा।