फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A debt-ridden milkman in Bharwari committed suicide by jumping from a train.

Kaushambi News: भरवारी में कर्ज में डूबे दूधिये ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sun, 12 Nov 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
A debt-ridden milkman in Bharwari committed suicide by jumping from a train.
भरवारी। दूध का काम करने वाले राजा सुहेलदेव नगर में निवासी रामपूजन यादव ने कर्ज के दबाव में ट्रेन से कटकर जान दे दी। दूध के काम में उसका काफी बकाया था। घर चलाने के लिए उधार ले रखा था।
विज्ञापन



रामपूजन उर्फ टिल्लू यादव (28) गांव-गांव से दूध एकत्र कर भरवारी में लाकर बेचता था। रामपूजन की पत्नी कांति देवी ने बताया कि पिछले तीन महीने से दूध का पैसा समय से नहीं मिलने के चलते पति ने कई लोगों से पैसा उधार ले रखा था। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उसने खेत को भी रेहन पर रख दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी व्यापार पटरी पर नहीं आया और कर्ज बढ़ता जा रहा था। इसकी वजह से रामपूजन काफी परेशान रहने लगा था। शुक्रवार को इसी को लेकर उसने बस्ती के समीप मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। रामपूजन अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे प्रांजल ( 2) व प्राची (6 माह) को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed