{"_id":"6898e56a31799c22810580d2","slug":"a-criminal-with-a-bounty-of-25-thousand-rupees-was-caught-by-the-police-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128954-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश
Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोखराज इलाके से तीन माह पहले ड्राइवर की हत्या कर करोड़ों का काॅपर लदा ट्रेलर लूटने का एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोखराज व करारी थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश हरकिरन बिंद को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य व करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिहोरी गंगा पुल के समीप से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश हरकिरन बिंद उर्फ करन बिंद निवासी बबीपुर जमदहा थाना खेतासराय जिला जौनपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 16 मई को कोखराज क्षेत्र में चालक साबरमल की हत्या कर तीन करोड़ रुपये कीमती कॉपर लदा ट्रेलर लूटने में शामिल था। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।