फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a cleaner of a truck died in a road accident

रायबरेली के ध्यानार्थ: खड़े ट्रक पर ट्रेलर ने मारी टक्कर, खलासी की मौत

Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
a cleaner of a truck died in a road accident
सैनी क्षेत्र के कछुआ हाईवे पर रविवार की रात ट्रक का टायर चेक कर रहे खलासी को पीछे आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक अन्य हादसे में रविवार शाम डोरमा गांव के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। रायबरेली जिले के सलवन निवासी दिलीप पांडेय (25) पुत्र सदाशिव अपने जीजा प्रमोद शुक्ला के साथ ट्रक में खलासी का काम करता था। दोनों लोग प्रतापगढ़ से ट्रक लेकर कौशाम्बी यमुना बालू लोड करने आए थे। रविवार की रात तकरीबन 2.20 बजे बालू लदे ट्रक का पहिया चेक करने के लिए सैनी के कछुआ हाइवे पर चालक प्रमोद ने गाड़ी रोक दिया था। ट्रक रुकने पर खलासी दिलीप जैसे ही नीचे उतरा वैसे ही प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में खलासी दिलीप पांडेय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रेलर चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची सैनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई रजनीश पांडेय की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ सैनी क्षेत्र के डेरमा निवासी दिनेश कुमार(30) पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त कुलदीप(18) पुत्र जगदीश के साथ रविवार शाम बाइक से सैनी गया था। घर वापस लौटते समय गांव के समीप पहुंचते ही हाईवे पर अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी सिराथू ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed